भीलवाड़ा में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा, The Animal Lab का शुभारंभ

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा।( रमेश चंद्र डाड)पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण और बीमारियों की समय पर पहचान की दिशा में भीलवाड़ा में एक नई पहल की गई है। पशु प्रेमी श्रीमती मोनिका न्याती की पहल पर The Animal Lab का शुभारंभ किया गया। लैब शुरू करने का उद्देश्य भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं से संबंधित आवश्यक प्रयोगशाला जांच एवं डायग्नोस्टिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

The Animal Lab में पशु चिकित्सकों की सलाह के अनुसार विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच करवाने की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इससे पशु पालकों को जांच के लिए अन्य शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही बीमारी की समय पर पहचान होने से पशु चिकित्सकों को उपचार में बेहतर सहायता मिल सकेगी।

लैब में कुत्ते, बिल्ली, गाय, भैंस, घोड़े, ऊंट सहित अन्य पशुओं से संबंधित आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पशु चिकित्सकों को बेहतर डायग्नोस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही पशु पालकों में पशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

लैब की संचालिका श्रीमती मोनिका न्याती ने बताया कि पशु अपनी तकलीफ बोलकर नहीं बता सकते। ऐसे में समय पर स्वास्थ्य जांच और बीमारी की सही पहचान बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इसी सोच के साथ The Animal Lab की शुरुआत की गई है, ताकि पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी जांच सुविधाएं भीलवाड़ा में ही उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से पशु पालकों को सुविधा होगी और पशुओं के उपचार में भी समय की बचत हो सकेगी।